
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
भाजपा की सूची में दो महिला उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को भी जगह मिली है। श्रुति गंगवार बरेली से हैं और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी। मतदान के बाद 16 अक्टूबर को ही मतगणना की जाएगी।
भाजपा के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को इस बार पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी को अपने उम्मीदवार घोषित किया है।



