
हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिवमूर्ति से मार्च निकालते हुए शहीद पार्क और फिर कोतवाली हरिद्वार के सामने पहुंचे।
मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मार्च में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। वहीं, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के साथ बैठकें और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गई हैं।
मार्च के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।



