
Listen to this News
विकासनगर में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय लोगों को डराकर चोरी करने के इरादे से खुखरी लेकर घूम रहा था।
पुलिस ने सात अक्तूबर की रात करीब 3:05 बजे जोन गेट बगीचे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे जुल्फिकार उर्फ छोटा को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध खुखरी बरामद हुई। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-5 ढकरानी निवासी 37 वर्षीय जुल्फिकार उर्फ छोटा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 के बीच आर्म्स एक्ट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। मामले में कोतवाली विकासनगर में धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



