
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद छूटे हुए और नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि अभियान के तहत पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरने का मौका दिया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, प्री-SIR प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में 3.63 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि करीब 7.73 लाख नाम हटाए गए। वहीं, SIR के तहत जनवरी 2025 से 13 अगस्त 2026 के बीच 4,34,620 नाम जोड़े गए और 17,05,000 नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
SIR के बाद तीन अक्तूबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में उत्तराखंड में कुल 71,58,949 मतदाता हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता शामिल हुए हैं। अब छूटे हुए मतदाताओं और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार नाइट शेल्टर, श्रमिकों और गरीब-बेघर लोगों के लिए हेल्प डेस्क व विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।



