देशराष्ट्रीय

दिल्ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Listen to this News

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद बुधवार को जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने SIR और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसदों की मांग है कि उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का अवसर दिया जाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगा।

यह प्रदर्शन एक दिन पहले चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर निकाले गए विपक्षी मार्च के बाद हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने मार्च को रोक दिया था और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button