देश

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, बोले– बंगाल में बदलाव तय

Listen to this News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और बंगाल में बदलाव की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा है कि बंगाल के लोगों के मन में क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब-जब बंगाल ने देश को दिशा दी है, तब-तब यह मैदान बंगाल की आवाज बना है। अंग्रेजी शासन के खिलाफ भी इसी मैदान से उठी आवाज ने देश में क्रांति का रूप लिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक बार फिर इसी मैदान से “नए बंगाल की क्रांति” का बिगुल बज चुका है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और लोगों के दिलों में भी बस चुका है।

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बंगाल से “निर्मम सरकार” और “महाजंगलराज” का अंत होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हर कोने से आवाज उठ रही है— “चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार।”

इसके साथ ही पीएम मोदी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रैली में आने वाले लोगों को चोर कहकर अपमानित किया गया है, जबकि असली चोर कौन है यह बंगाल की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि सत्ता जाते देख राज्य सरकार बौखला गई है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि टीएमसी के अत्याचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा और उनसे जवाब लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button