राजनीति
चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गड्ढों पर अनोखा प्रदर्शन

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गड्ढों पर अनोखा प्रदर्शन
चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की जर्जर सड़कों और गड्ढों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बने गड्ढों को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल से चिह्नित किया।
कांग्रेस का कहना है कि यह प्रतीकात्मक कदम भाजपा सरकार की बुनियादी ढांचे की विफलताओं और सड़क मरम्मत को लेकर बरती जा रही लापरवाही को उजागर करने के लिए उठाया गया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोगों को रोज़ाना खतरनाक गड्ढों और खराब सड़कों से जूझना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।



