अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका संबंधों पर गहरी बातचीत, मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने की विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात!!

Listen to this News

नई दिल्ली में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों तथा उनके वैश्विक महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर जयशंकर ने कहा कि गोर से मिलकर खुशी हुई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी सर्जियो गोर से अलग से मुलाकात की। दोनों ने साझा वैश्विक प्राथमिकताओं और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर संवाद किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस चर्चा को “उपयोगी और सकारात्मक” बताया।

इससे पहले, गोर और जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भी चर्चा की थी, जिसमें दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया। सर्जियो गोर ने अपने पुष्टिकरण सुनवाई के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ताना संबंधों को भारत-अमेरिका सहयोग की अनूठी ताकत बताया।

हालांकि, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में उतार-चढ़ाव देखा गया है, विशेषकर भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ और रूस से तेल आयात को लेकर। बावजूद इसके, दोनों पक्षों ने अपने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button