BSF के 61वें स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश: ‘सीमा सुरक्षा में उनका जज़्बा अद्वितीय’

देश की सीमा सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 61वें स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को शुभकामनाएँ दीं और उनके साहस, समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता की सराहना की।
PM मोदी ने एक्स पर लिखा—
>“BSF स्थापना दिवस पर सभी जवानों को शुभकामनाएँ। BSF भारत की अटल प्रतिबद्धता और सर्वोच्च प्रोफेशनलिज़्म का प्रतीक है। कठिनतम इलाकों में भी उनका कर्तव्य-निष्ठा प्रेरणादायक है। उनकी वीरता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएँ भी सराहनीय हैं।”
>हर साल 1 दिसंबर को BSF स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह बल 1965 में पाकिस्तान के हमलों के बाद सीमाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया था।
>गृह मंत्री अमित शाह ने भी BSF कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने लिखा कि BSF ने हमेशा राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा अटल देशभक्ति और वीरता के साथ की है।
वहीं कई अन्य नेताओं ने भी BSF का आभार जताया।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा—“अपने साहस से देश की रक्षा करने वाले BSF जवानों को सलाम।”
राहुल गांधी ने भी जवानों के सेवा भाव और सीमाओं की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया।
BSF की स्थापना से पहले सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस की टुकड़ियों के पास थी। बाद में केंद्र सरकार ने एक समर्पित बॉर्डर फोर्स की आवश्यकता महसूस की, जिसके बाद BSF की नींव रखी गई।



