उत्तराखंड
चमोली में दर्दनाक हादसा: बस के टायर की चपेट में आने से यूपी की महिला यात्री की मौत

Listen to this News
उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश की महिला यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बस के आगे के दाहिने टायर की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला उत्तर प्रदेश से चारधाम यात्रा पर आई थी। हादसा उस समय हुआ जब बस गौचर खेल मैदान क्षेत्र में खड़ी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



