देशराष्ट्रीय

एलपीजी संकट को काबू में करने के प्रयास जारी, भारत के लिए अतिरिक्त गैस आपूर्ति के नए रास्ते खुल रहे: सुरेश गोपी

Listen to this News

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में आई बाधाओं के कारण बने एलपीजी संकट को नियंत्रित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति को सामान्य करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन भारत के लिए अतिरिक्त एलपीजी आपूर्ति के नए रास्ते भी खुल रहे हैं। सरकार विभिन्न देशों के साथ समन्वय कर वैकल्पिक स्रोतों से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर काम कर रही है।

सुरेश गोपी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कई देशों के नेताओं से बातचीत की है, ताकि भारत को एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति मिल सके और देश में किसी प्रकार की कमी की स्थिति न बने।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को गैस की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलावों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार के प्रयासों से जल्द ही एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button