उत्तराखंड

कौसानी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू, पर्यटकों के लिए खास तैयारी; चूल्हे पर परोसे जाएंगे कुमाऊंनी व्यंजन

Listen to this News

बागेश्वर/कौसानी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में 15 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। सीजन शुरू होते ही होटल, गेस्ट हाउस और पर्यटन कारोबारियों ने पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस बार पर्यटन सीजन की खास बात यह है कि गैस सिलेंडरों की कमी के चलते कई होटल और होमस्टे संचालक लकड़ी के चूल्हे पर खाना तैयार करेंगे। पर्यटकों को पारंपरिक अंदाज में स्वादिष्ट कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिससे उन्हें स्थानीय संस्कृति और पहाड़ी स्वाद का अनूठा अनुभव मिलेगा।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि गर्मियों में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी कौसानी पहुंचते हैं। हिमालय की खूबसूरत चोटियों के मनोरम दृश्य, सुहावना मौसम और शांत वातावरण के कारण यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद बनी रहती है। इस बार भी अच्छी संख्या में बुकिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों को उम्मीद है कि पर्यटन सीजन से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और स्थानीय हस्तशिल्प कारोबार से जुड़े लोगों को इससे सीधा लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button