देश

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, सरकार ने बढ़ाए 5 रुपये प्रति लीटर दाम

अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए ‘उपकर’ के नाम पर लिया गया फैसला, विधानसभा से बिल पास

Listen to this News

हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आर्थिक संकट से जूझ रही राज्य की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में विधानसभा में बिल पेश कर उसे पारित भी कर दिया गया है।

सरकार ने इस फैसले को सामाजिक कल्याण से जोड़ते हुए इसे ‘अनाथ और विधवा उपकर’ का नाम दिया है। राज्य सरकार का कहना है कि इस उपकर से प्राप्त राजस्व का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए नियमित आय (रेगुलर इनकम) सुनिश्चित करने में किया जाएगा।

हालांकि, इस फैसले के बाद आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पहले से ही बढ़ती कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए ईंधन के दाम में यह बढ़ोतरी रोजमर्रा के खर्चों को और प्रभावित कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button