उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब: यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट

Listen to this News

चमोली (ज्योतिर्मठ): प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग पर इस समय आठ फीट से अधिक बर्फ जमा होने के कारण भारतीय सेना के जवानों को बर्फ हटाने के कार्य के लिए रवाना किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवान और गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार बुधवार को गोविंदघाट से घांघरिया होते हुए हेमकुंड साहिब मार्ग के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा की सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अभियान शुरू किया गया है।

बताया गया है कि हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर खासकर अटलाकोटी ग्लेशियर क्षेत्र तक भारी बर्फबारी के कारण रास्ता पूरी तरह ढका हुआ है, जिसे साफ करने का कार्य लगातार किया जाएगा।

इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

सेना और सेवादारों की टीम हर दिन बर्फ हटाने का कार्य करेगी, ताकि समय पर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि लगभग तीन सप्ताह में पूरे ट्रैक को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button