चारधाम यात्रा 2026: 10 लाख पंजीकरण, हर श्रद्धालु को दर्शन कराना सरकार की जिम्मेदारी – सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यात्रा के लिए अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं, जो यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार ने पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थीं। सड़क, परिवहन, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृहों में करीब 5 करोड़ रुपये की अग्रिम बुकिंग भी हो चुकी है, जिससे यात्रा की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, आपदा से संबंधित पूर्व चेतावनी भी यात्रियों को समय-समय पर दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि चारधाम आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव मिले



