उत्तराखंड

देहरादून: हनुमान जन्मोत्सव आज, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

Listen to this News

राजधानी देहरादून में आज हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर शहरभर के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे, वहीं श्री बालाजी महाराज की 16वीं भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

जानकारी के अनुसार, श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की ओर से सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा निकलेगी। इस बार यात्रा का आकर्षण पहली बार दो ड्रोन से पुष्पवर्षा, कोटद्वार के सिद्धबली हनुमान जी की झांकी, हवा में उड़ते हनुमान जी का विशेष दृश्य और हजारों फूलों से सजे बालाजी महाराज रहेंगे। इसके अलावा शिव बारात में अघोरियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

शहर के लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं जामुनवाला के एकादशमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक के प्राचीन मंदिर और गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और महायज्ञ का आयोजन होगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान बदले गए रूटों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। माना जा रहा है कि शाम तक शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button