उत्तराखंड

बदरीनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Listen to this News

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार सुबह बदरीनाथ यात्रा पर जा रहा एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी वह हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में छह यात्री सवार थे, जो बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हाईटेंशन लाइन से संपर्क होने के बाद हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत पैदा हो गई थी। पायलट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button