देश

एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में तकनीकी खराबी, सात घंटे बाद वापस लौटा विमान

Listen to this News

नई दिल्ली: Air India की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने का मामला सामने आया है। गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद ही विमान को सुरक्षा कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI111 सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान जब विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तब उसमें संदिग्ध तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया गया।

विमान लगभग सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही खराबी के कारणों का पता चल सकेगा।

गौरतलब है कि इसी A350-900 विमान में हाल ही में भी तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिससे एयरलाइन के रखरखाव और संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button