उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम बारिश, ओलावृष्टि और 50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट

Listen to this News

देहरादून/उत्तराखंड:
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार सुबह से ही राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

अन्य जिलों में भी बिजली और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों, खासकर 3000 मीटर से ऊपर, बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यमुनोत्री धाम में पहले ही बर्फबारी देखी जा रही है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते देहरादून में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button