उत्तराखंड

देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद अब नयी जिम्मेदारियों का वितरण शुरू

Listen to this News

देहरादून से रिपोर्ट: उत्तराखंड में भाजपा की सरकार द्वारा हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न पदों और समितियों में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार 14 वरिष्ठ नेता विभिन्न आयोगों, परिषदों व समितियों में नियुक्त किए गए हैं।

इन नियुक्तियों में देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में, टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग, खेमसिंह चौहान को ओबीसी आयोग कल्याण परिषद, सोना सजवाण को जड़ी बूटी सलाहकार समिति और गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में नियुक्त किया गया है।

देहरादून से बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, तथा सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी संगठन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी हैं और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button