अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में गुजरात की महिला की हत्या, स्टोर में लूट का विरोध करने पर नकाबपोश हमलावर ने मारी गोली

Listen to this News

अमेरिका में गुजरात की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मेहसाणा निवासी मेघना पटेल के रूप में हुई है, जो अमेरिका में एक स्टोर में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि लूटपाट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर नकाबपोश हमलावर ने उन्हें गोली मार दी।

घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी को स्टोर में घुसकर लूट की कोशिश करते देखा गया, जबकि महिला द्वारा विरोध करने पर उसने गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेघना पटेल कुछ समय पहले ही बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गई थीं। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद गुजरात में परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय समुदाय ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी इस घटना के बाद चिंता बढ़ गई है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button