उत्तराखंड

उत्तराखंड: दो महीने तक व्यस्त रहेंगे रेल मार्ग, कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

Listen to this News

उत्तराखंड में रेल यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। आगामी दो महीनों तक प्रमुख रेल मार्गों पर भारी भीड़ रहने के कारण कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।

रुड़की और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों की छुट्टियों, शादी समारोहों और अन्य जरूरी कामों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है।

रेलवे स्टेशनों और टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।

कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और लखनऊ सुपरफास्ट जैसी प्रमुख ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्थिति अगले दो महीनों तक बनी रह सकती है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में सड़क और हवाई मार्ग का सहारा लेना पड़ सकता है।

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा दबाव
रुड़की से शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, गया, धनबाद, कोलकाता, मथुरा, कोटा, सूरत, जम्मू, कटरा, लखनऊ और बरेली जैसे प्रमुख रूट्स पर ट्रेनों में सीटों को लेकर भारी मारामारी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button