देश

पीएम मोदी ने घटाया काफिले का आकार, SPG सुरक्षा प्रोटोकॉल बरकरार; ईंधन बचत और सादगी पर जोर

Listen to this News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले (कॉनवॉय) के आकार में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को निर्देश दिया है कि उनके काफिले में वाहनों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत तक कम की जाए, हालांकि सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल पहले की तरह लागू रहेंगे।

बताया जा रहा है कि यह कदम ईंधन बचत, सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल ही में गुजरात और असम दौरों के दौरान पीएम मोदी का छोटा काफिला देखा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के इस्तेमाल को बढ़ाने पर भी जोर दिया है, लेकिन इसके लिए नए वाहन खरीदने से मना किया गया है। SPG को निर्देश दिए गए हैं कि ‘ब्लू बुक’ सुरक्षा दिशानिर्देशों से किसी तरह का समझौता न हो।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते ईंधन कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। पीएम मोदी हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और अनावश्यक खर्चों से बचने की अपील भी कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button