देश

वी. डी. सतीसन बने केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस

Listen to this News

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीसन के नाम पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रहे सस्पेंस और पार्टी के भीतर चल रही चर्चा के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने यह बड़ा फैसला लिया।

कांग्रेस के इस फैसले के बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। वी. डी. सतीसन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है और अब वे जल्द ही केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने कई दौर की बैठकों और विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में कई नामों पर चर्चा चल रही थी, जिनमें वी. डी. सतीसन के साथ-साथ के. सी. वेणुगोपाल और आर. रमेश चेन्निथला जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।

सतीसन को संगठन और विपक्ष के नेता के रूप में उनके अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता के कारण यह जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button