उत्तराखंड

एसआईआर और जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, उत्तराखंड STF ने जारी किया अलर्ट

Listen to this News

उत्तराखंड Special Task Force (STF) ने राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बड़ा अलर्ट जारी किया है। STF ने चेतावनी दी है कि SIR (Special Intensive Revision) और जनगणना के नाम पर लोगों से ठगी करने की कोशिश की जा सकती है

अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठग खुद को चुनाव आयोग या जनगणना विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को फोन, मैसेज या फर्जी लिंक भेज सकते हैं और व्यक्तिगत जानकारी, OTP या बैंक डिटेल्स मांग सकते हैं। STF ने साफ किया है कि किसी भी सरकारी सर्वे या जनगणना प्रक्रिया में OTP, बैंक डिटेल या पासवर्ड नहीं मांगा जाता

STF ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को दें। साथ ही लोगों को जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button