उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: हरीश रावत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, मां का स्मरण कर पहुंचे कार्यालय

Listen to this News

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया है। शनिवार को रावत ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर कार्यालय पहुंचे हैं।

यह पूछताछ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच के बीच हो रही है। इससे पहले ईडी ने रावत के पूर्व ओएसडी और वर्तमान निजी सचिव चंदन सिंह जीना के आवास समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

ईडी की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का प्रस्ताव भी दिया था। उन्होंने अपने कार्यकाल को लेकर उठ रहे सवालों पर जांच कराने की चुनौती दी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button