उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Listen to this News

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और नदी किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

यदि जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंचता है तो तत्काल चेतावनी जारी करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने की व्यवस्था की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button