अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी यात्री बस, 40 लोगों की मौत, 8 घायल

Listen to this News

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की सीमा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्रशासन के अनुसार, बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से पख्तूनख्वा की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण बस पहाड़ी मार्ग से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने की भी जानकारी सामने आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button