उत्तराखंड

रुड़की के होटल में सेना के जवान का शव मिलने से सनसनी, 10 दिनों से ठहरा था होटल में

Listen to this News

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक होटल के कमरे से सेना के एक जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जवान पिछले करीब 10 दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। जब लंबे समय तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई और दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर जवान मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कमरे से मिले साक्ष्यों को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनसे भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button