स्पोर्ट्स

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप फिर बनी बदकिस्मती की कहानी!!

Listen to this News

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप फिर बनी बदकिस्मती की कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप एक बार फिर बदकिस्मती का शिकार बन गई है। फैंटेसी स्पोर्ट्स की दिग्गज कंपनी ड्रीम11 (Dream11) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ अपने 358 करोड़ रुपये के करार से पीछे हटने का ऐलान किया है।

इस फैसले के पीछे सरकार द्वारा लागू किया गया नया ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन बिल 2025 प्रमुख कारण माना जा रहा है। ड्रीम11 का यह कदम उस “जर्सी कर्स” (Jersey Curse) पर फिर से चर्चा छेड़ गया है, जो राष्ट्रीय टीम के बड़े स्पॉन्सर्स के साथ अक्सर जुड़ा रहा है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस करार की समाप्ति की पुष्टि की और कहा कि बोर्ड को राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना ही होगा। हालांकि, ड्रीम11 पर जुर्माने की संभावना कम है, क्योंकि अनुबंध में सरकारी नियमों के कारण छूट का प्रावधान है।

अब BCCI के सामने नई चुनौती है कि एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की नीली जर्सी के लिए नया स्पॉन्सर खोजा जाए। यह स्थिति पिछले कई दशकों में बहुत ही कम देखने को मिली है जब टीम इंडिया की जर्सी पर कोई मुख्य स्पॉन्सर मौजूद न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button