उत्तराखंड

टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: स्कूटर-स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Listen to this News

ऊधम सिंह नगर: जिले के टांडा जंगल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूटर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि टांडा जंगल का यह मार्ग पहले भी हादसों के लिए जाना जाता रहा है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर जानलेवा साबित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button