उत्तराखंड

मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी; लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

Listen to this News

हरिद्वार: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर व्यवस्था को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने सख्त रुख अपनाया है। भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुजारियों की तलाशी ली और स्पष्ट चेतावनी दी कि मंदिर में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान महंत रवींद्र पुरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंदिर परिसर में 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैमरों के जरिए मंदिर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

महंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मंदिर की छवि खराब करने के उद्देश्य से वर्षों पुराने वीडियो साझा कर भ्रामक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि कोई पुजारी या कर्मचारी उनसे जबरन दक्षिणा या दान की मांग करे तो इसकी शिकायत सीधे मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में करें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे। प्रशासन और ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर परिसर में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button