उत्तराखंड

देहरादून समेत 4 जिलों में मदरसों की जांच के आदेश, प्रशासन करेगा व्यापक सत्यापन अभियान

Listen to this News

देहरादून समेत उत्तराखंड के चार जिलों में स्थित सभी मदरसों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संज्ञान में आने के बाद यह कदम उठाया गया है। वीडियो में बाहरी राज्यों, खासकर बिहार से बच्चों को मदरसों में लाए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मदरसों का गहन निरीक्षण करें और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपें। जांच के दौरान बच्चों की पहचान, उनके अभिभावकों की सहमति, और उन्हें यहां लाने वालों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।

प्रदेश में वर्तमान में सैकड़ों पंजीकृत मदरसे संचालित हो रहे हैं, वहीं पहले भी अवैध रूप से चल रहे कई मदरसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सरकार पहले ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के तहत नए नियम लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button