उत्तराखंड

Iran-Israel War: रुड़की की नन्ही निदा ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ईरान के लिए दान की अपनी गुल्लक

Listen to this News

पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल युद्ध के बीच रुड़की के पिरान कलियर से इंसानियत और संवेदनशीलता की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची निदा ने युद्ध प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी वर्षों से जमा की गई गुल्लक दान कर दी।

जानकारी के अनुसार, निदा अपने रोजमर्रा के खर्च से बचाए गए पैसे को लंबे समय से एक गोलक में जमा कर रही थी। जैसे ही उसे ईरान में तबाही और लोगों की परेशानी के बारे में पता चला, उसने बिना देर किए अपनी पूरी गुल्लक मदद के लिए सौंप दी। नन्ही बच्ची की इस पहल ने पूरे क्षेत्र का दिल जीत लिया।

निदा की दरियादिली से प्रेरित होकर पिरान कलियर और आसपास के लोगों ने भी आगे आकर करीब 1 लाख 72 हजार रुपये की सहायता राशि जुटाई, जिसे दिल्ली में ईरान के प्रतिनिधि को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि प्रतिनिधि ने बच्ची की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे “अमूल्य योगदान” बताया।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब युद्ध और हिंसा की खबरों के बीच दुनिया निराशा से घिरी हुई है। ऐसे में एक मासूम बच्ची की यह पहल मानवता, करुणा और वैश्विक एकजुटता का मजबूत संदेश देती है। रुड़की की नन्ही निदा ने साबित कर दिया कि मदद का आकार नहीं, दिल की भावना सबसे बड़ी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button