गोपालगंज हथियार मामला: विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, कोर्ट से मिली राहत

गोपालगंज। बिहार के चर्चित गोपालगंज हथियार प्रदर्शन मामले में जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों सहित अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इससे पहले अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी।
यह मामला गोपालगंज में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वायरल वीडियो के बाद दर्ज किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपियों को मामले में झूठा फंसाया गया है और जांच अभी जारी है। वहीं अभियोजन पक्ष ने केस डायरी और जांच से जुड़े तथ्यों को अदालत के समक्ष रखा। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी।



