राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी का मिशन बिहार 2025: एनडीए जीत के लिए डिजिटल संवाद और रैलियों का बिगुल!!

Listen to this News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिहार पर पूरा फोकस कर रहे हैं। 24 अक्टूबर को वे राज्य में दो बड़े चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले, 23 अक्टूबर की शाम को प्रधानमंत्री बिहार के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण ही सबसे बड़ी ताकत है। वे आज शाम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। इससे पहले 15 अक्टूबर को भी उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद किया था।

एनडीए का लक्ष्य बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है। पार्टी के सभी बड़े नेता और केंद्रीय नेतृत्व बिहार पर फोकस कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2025 में आधा दर्जन से अधिक बार बिहार का दौरा कर चुके हैं और कई डिजिटल संवाद भी कर चुके हैं।

24 अक्टूबर से उनका चुनावी दौरा समस्तीपुर से शुरू होगा, जो कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। इसके बाद वे बेगूसराय में रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर रहेंगे और उन्होंने चुनावी सभा में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 55 बार से अधिक बिहार आ चुके हैं और केंद्र सरकार ने राज्य के लिए बड़े पैमाने पर बजट और विकास प्रावधान किए हैं। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से उनका उत्साह और जोश लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button