महाराष्ट्र: MNS नेता के बेटे पर महिला से बदसलूकी और नशे में कार से टक्कर मारने का आरोप, मामला गरमाया!!

महाराष्ट्र: MNS नेता के बेटे पर महिला से बदसलूकी और नशे में कार से टक्कर मारने का आरोप, मामला गरमाया
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे रहिल शेख पर एक महिला से बदसलूकी और नशे की हालत में कार से टक्कर मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि रहिल ने शराब के नशे में और अर्धनग्न स्थिति में मराठी महिला रजश्री मोरे की कार को पीछे से टक्कर मार दी। जब महिला ने इस पर आपत्ति जताई और जवाब मांगा, तो रहिल ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, “बे**! मेरा बाप MNS का उपाध्यक्ष है। पैसे ले और निकल जा।”**
घटना के बाद से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश फैल गया है। आम जनता ने राजनीतिक पहुंच के दुरुपयोग, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विरोधियों ने इस मामले को सत्ता और राजनीतिक संरक्षण की मानसिकता का उदाहरण बताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रजश्री मोरे एक कामकाजी महिला हैं और उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।




