उत्तराखंड

लक्सर में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, सिपाही घायल

Listen to this News

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक आबकारी सिपाही घायल हो गया, जबकि टीम के अन्य कर्मचारियों को भी जान बचाकर मौके से निकलना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने और बिक्री की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर टीम ने देर शाम छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया।

हमले में आबकारी सिपाही शशिकांत गुंसाई घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button