उत्तराखंड

हरिद्वार: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह समेत तीन को नोटिस

Listen to this News

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भ्रामक विज्ञापनों और खाद्य उत्पादों को लेकर किए जा रहे गलत दावों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने फ्रीट लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल से जुड़े मामले में निर्माता कंपनी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस जारी किया है।

लेबल पर अभिनेत्री की तस्वीर और टैगलाइन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के अनुसार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की जांच में तेल के लेबल पर प्रदर्शित सूचनाओं में अनियमितताएं पाई गईं। उत्पाद के प्रचार में अर्चना पूरन सिंह की तस्वीर के साथ ‘खाना बनाओ, स्वाद पाओ’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही, अमेजन पर उत्पाद से संबंधित गलत जानकारी दिए जाने की बात सामने आई।

फूड फोर्टिफाइड लोगो के प्रमाणन पर सवाल

जांच में यह भी सामने आया कि निर्माता कंपनी ने नई दिल्ली से फूड फोर्टिफाइड लोगो का प्रमाणन कराए बिना ही इसका इस्तेमाल किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे ग्राहकों को भ्रमित करने वाला मामला माना है।

अर्चना पूरन सिंह से मांगा गया जवाब

विभाग ने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस भेजकर खाद्य उत्पाद के विज्ञापन और एंडोर्समेंट से संबंधित एग्रीमेंट की प्रति, सहमति पत्र और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। उनसे विज्ञापन में किए गए दावों के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित पक्षों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button