देहरादूनशिक्षा

देहरादून : जर्जर हो रहे 271 स्कूल, बारिश से बढ़ा खतरा!!

Listen to this News

देहरादून : जर्जर हो रहे 271 स्कूल, बारिश से बढ़ा खतरा

देहरादून। राजधानी देहरादून के 227 प्राथमिक और 44 माध्यमिक विद्यालयों की हालत खस्ताहाल है और तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। हाल ही में सिन्याली क्षेत्र में एक विद्यालय की बाउंड्री वॉल भारी बारिश में बह गई, जिससे पूरा परिसर खुला और असुरक्षित हो गया।

चुक्खुवाला क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां की छत में दरारें पड़ चुकी हैं और हर बारिश के साथ ये और कमजोर हो रही हैं। अभिभावक लंबे समय से सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

स्थानीय अभिभावक अमित वर्मा ने कहा, “हम अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान हैं। हर बारिश के साथ हमें डर लगता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।”

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी माना है कि कई विद्यालयों की हालत दयनीय है और इनकी मरम्मत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button