अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का विनम्र अंदाज़ छाया: अंगरक्षक से हैंडशेक ने जीत लिया भारतीयों का दिल

Listen to this News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा भले ही समाप्त हो चुकी हो, लेकिन उनके व्यवहार का अंदाज़ अभी भी सोशल मीडिया और जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर के दौरान पुतिन ने ऐसा सरल और विनम्र व्यवहार दिखाया जिसने पूरे माहौल का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

जैसे ही पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वह पल, जब कार से उतरते ही पुतिन ने सबसे पहले राष्ट्रपति के अंगरक्षक से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। कुछ सेकंड तक चले इस हैंडशेक ने यह संदेश दिया कि पुतिन हर व्यक्ति को सम्मान देते हैं—चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने ऐसा विनम्र व्यवहार दिखाया हो। मॉस्को में भी वह अक्सर सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ से सहजता से बात करते देखे जाते हैं। लेकिन किसी दूसरे देश में जाकर इस स्तर का सम्मान दिखाना उनकी शख्सियत को और भी खास बना देता है।

राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया, जहां तीनों सेनाओं की संयुक्त टुकड़ी ने पुतिन का स्वागत किया। पूरी शाम पुतिन के इस gesture ने ही सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, और सोशल मीडिया पर उनके विनम्र स्वभाव की जमकर तारीफ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button