उत्तराखंड

चौबट्टाखाल की बेटी बनी मिसाल: पिता की मौत के बाद सानिया राणा ने संभाली टैक्सी की स्टीयरिंग

Listen to this News

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां की रहने वाली सानिया राणा ने पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए टैक्सी चलाना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि पिता की तेरहवीं के बाद ही सानिया ने हिम्मत दिखाते हुए स्टीयरिंग संभाल ली और परिवार की आजीविका का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया। आज वह न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक मजबूत उदाहरण पेश कर रही हैं।

सानिया अपने भाई की मदद से टैक्सी चलाकर घर का खर्च उठा रही हैं। पहाड़ी क्षेत्र में जहां महिलाओं के लिए इस तरह का काम करना आसान नहीं माना जाता, वहीं सानिया ने रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

उनकी यह पहल महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरी है। स्थानीय लोग भी सानिया की मेहनत और हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button