देश

ई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर QR कोड से एंट्री: AI तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण

Listen to this News

देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री को और सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द ही QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम शुरू किया जाएगा।

रेलवे मंत्रालय की इस पहल के तहत स्टेशन पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरे भी लगाए जाएंगे, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत जानकारी देंगे।

यह सिस्टम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा, जिसमें यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश के लिए अपने टिकट से जुड़े QR कोड को स्कैन करना होगा। इससे केवल वैध टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा और अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकेगा।

नई व्यवस्था से रिजर्व, अनरिजर्व और मासिक पास वाले यात्रियों की अलग-अलग एंट्री सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन आसान होगा। खासतौर पर त्योहारों के दौरान होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में यह तकनीक काफी मददगार साबित होगी।

इसके अलावा, स्टेशन परिसर में एक हाई-टेक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां AI कैमरों से आने वाले डेटा की निगरानी की जाएगी और किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button