उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: धामी सरकार के चार साल पूरे, आज से तीन दिवसीय ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का शुभारंभ

परेड ग्राउंड से सीएम धामी करेंगे शुरुआत, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण

Listen to this News

देहरादून।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आज से तीन दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी आज देहरादून के परेड ग्राउंड से करेंगे।

राज्यभर में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जनपदों में भी किया जाएगा, जिससे आम लोग भी इससे जुड़ सकें।

कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं

कार्यक्रम स्थल पर आम जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा सहायक उपकरण वितरण और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की भी व्यवस्था की गई है।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम की हर व्यवस्था तय समय के अनुसार सुनिश्चित करें।

विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था में बदलाव

कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं और पार्किंग व पिकअप प्वाइंट भी निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान देखकर ही यात्रा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button