उत्तराखंड

नैनीताल/हल्द्वानी: कुमाऊं रेंज में 526 पुलिसकर्मियों के तबादले, आईजी ने जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

Listen to this News

उत्तराखंड के कुमाऊं रेंज में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने 526 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं, जिनमें दरोगा, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित कर्मियों को 10 अप्रैल तक हर हाल में कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर भेजा जाए।

जारी सूची के अनुसार, तबादलों में 23 दरोगा, 9 सहायक उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबल और 357 कांस्टेबल शामिल हैं। यह बदलाव मुख्य रूप से पहाड़ और मैदान में सेवाकाल पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए किया गया है, जिससे कई जिलों में लंबे समय से बनी स्टाफ की कमी दूर होने की उम्मीद है।

आईजी ने खास नाराजगी उन 124 दरोगाओं पर जताई है जो पिछले ट्रांसफर के बावजूद पुराने जिलों से रिलीव नहीं हुए। इनमें कुछ के तबादले 2021 और 2024 में हुए थे, लेकिन अब तक नई तैनाती नहीं मिली। ऐसे मामलों में संबंधित जिला प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त चेतावनी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जैसे जिलों में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही, समय पर रिलीव न होने पर वेतन रोकने जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button