अंतरराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप, सिडनी में कानूनी पचड़े में फंसे; PSL 2026 के बीच मचा हड़कंप

Listen to this News

सिडनी/कराची: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सिडनी के मारूब्रा इलाके में रैंडम ब्रीथ टेस्ट के दौरान उन्हें रोका, जहां उनकी अल्कोहल रीडिंग कानूनी सीमा से काफी ऊपर पाई गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर का ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 दर्ज किया गया, जो ऑस्ट्रेलिया की तय सीमा से लगभग दोगुना बताया जा रहा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद नोटिस जारी किया है और अब उन्हें 7 मई को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।

इस कानूनी विवाद के बीच वॉर्नर का PSL 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। वह कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और टीम ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया है। छोटे ब्रेक के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया लौटे थे, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अगले मैच से पहले पाकिस्तान वापस टीम से जुड़ सकते हैं।

क्रिकेट जगत में इस खबर के बाद हलचल तेज हो गई है, क्योंकि वॉर्नर फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और PSL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि यह मामला उनके टूर्नामेंट शेड्यूल पर कितना असर डालता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button