उत्तराखंड

तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर बड़ा रेस्क्यू: बर्फीले तूफान में फंसे 30 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले गए

Listen to this News

उत्तराखंड के तुंगनाथ–चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शनिवार शाम अचानक तेज बर्फीला तूफान, बर्फबारी और खराब विजिबिलिटी के कारण ट्रैकर्स चंद्रशिला मार्ग पर फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हुईं।

सूचना के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे डायल 112 पर मदद की कॉल मिली, जिसके बाद संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। दुर्गम रास्ते, कड़ाके की ठंड और तेज हवाओं के बावजूद टीमों ने ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रैक कर एक-एक कर सभी को सुरक्षित निकाला। सभी को चोपता लाकर प्राथमिक देखभाल के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

प्रशासन ने इस घटना के बाद ट्रैकर्स और पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ों में ट्रेकिंग पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर लें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यह सफल रेस्क्यू एक बड़े हादसे को टालने में मददगार साबित हुआ और एक बार फिर उत्तराखंड की रेस्क्यू एजेंसियों की मुस्तैदी सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button