उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में YONO ऐप अपडेट के नाम पर 7.70 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Listen to this News

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में साइबर ठगों ने YONO ऐप को दोबारा सक्रिय करने के नाम पर एक व्यक्ति से 7.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर पीड़ित से संपर्क किया और कहा कि उसका YONO ऐप बंद हो गया है, जिसे दोबारा चालू करने के लिए बैंक डिटेल और OTP की जरूरत होगी। भरोसे में लेकर आरोपी ने मोबाइल पर लिंक और कॉल के जरिए जरूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद खाते से 7 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए गए

जब पीड़ित को खाते से रकम कटने का मैसेज मिला तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है और ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक, YONO ऐप, KYC या OTP अपडेट के नाम पर आने वाले किसी भी कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में OTP, PIN, CVV या बैंक डिटेल साझा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button