उत्तराखंड
काठगोदाम में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौट रही चार साल की बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला

नैनीताल/काठगोदाम: उत्तराखंड के काठगोदाम क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही चार साल की मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बच्ची स्कूल से लौट रही थी तभी सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।



