उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे 25 अप्रैल को होंगे घोषित

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, बोर्ड परिणाम सुबह करीब 10 बजे जारी किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने अंक देख सकेंगे।

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। अब कॉपियों का मूल्यांकन और डेटा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button